स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल में भर्ती चमोली जिले के घायलों का जाना हाल

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल में भर्ती चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के घायलों का हालचाल जानने के लिए प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल में भर्ती चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के घायलों का हालचाल जानने के लिए प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने घायलों से सीधे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
घायलों को मिलेगा बेहतर उपचार
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार का पहला लक्ष्य है कि सभी घायलों को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की सुविधा में कोई कमी न रहे।
डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश
डॉ.धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना से घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें निर्देशित किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि घायलों को सभी जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।
आपदा की आपबीती सुन भावुक हुए लोग
घायलों से बातचीत के दौरान एक महिला आपदा की दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए फफक-फफक कर रो पड़ी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने महिला को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है,सरकार और प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी घायलों का इलाज पूरी जिम्मेदारी से किया जाएगा और पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा।
सरकार हर कदम पर साथ
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ घायलों को सुरक्षित और स्वस्थ करने में जुटा है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...