स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों की हुई जांच,ग्रामीणों ने की सराहना

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने के उद्देश्य से स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज डडोली,थलीसैंण में भव्य निशुल्क स्वास्थ्य

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने के उद्देश्य से स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज डडोली,थलीसैंण में भव्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 360 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की जिसमें 70 मरीजों की आंखों की जांच,170 मरीजों की हड्डी संबंधी जांच,100 मरीजों की पेट व पाचन संबंधी जांच,20 मरीजों की एचएमएआईसी (शुगर) जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ ही आगे इलाज और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इसी तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। उन्होंने शिविर में सहयोग देने के लिए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी का आभार भी व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं,ऐसे में ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह शिविर बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा समय-समय पर ऐसे शिविर लगने चाहिए ताकि लोगों को उनके गांव-गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सके और वे जागरूक भी हों। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.नदीम अहमद,डॉ.अली खान,डॉ.तारिक,डॉ.गुलनारे,डॉ.सुम्बुल सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं ट्रस्ट की ओर से सुनील नेगी,सलमान,बांबी और जहर हुसैन सहित अन्य सदस्य लगातार शिविर के आयोजन में जुटे रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट और सभी सहयोगी डॉक्टरों व सदस्यों का आभार जताया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...