स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान-टकोली ट्राॅमा सेंटर सेंटर के भवन निर्माण का शिलान्यास,क्षेत्र को मिलेगा सशक्त चिकित्सा आधार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली (ट्रॉमा सेंटर) के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 434.77

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली (ट्रॉमा सेंटर) के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 434.77 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के लिए यह परियोजना एक बड़ी सौगात के रूप में सामने आई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद टकोली ट्रॉमा सेंटर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा,जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस केंद्र के विकसित होने से न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा,बल्कि आसपास के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागदौड़ करने की आवश्यकता भी काफी हद तक कम होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराया जाएगा,ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अचला खंडेलवाल,ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र रावत सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की। टकोली ट्रॉमा सेंटर का यह निर्माण कार्य निस्संदेह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा,जो भविष्य में जनकल्याण की नई संभावनाओं को जन्म देगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...