हिंडोलाखाल को मिला खेल सुविधाओं का नया तोहफा 904.88 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम का हुआ शिलान्यास जिससे क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड हिंडोलाखाल में खेल संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक विनोद कंडारी द्वारा आज इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड हिंडोलाखाल में खेल संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक विनोद कंडारी द्वारा आज इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 904.88 लाख रुपये निर्धारित की गई है,जो क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि यह इंडोर स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह स्टेडियम न केवल स्थानीय युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा,बल्कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रतिभाओं को तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भी शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,जिला मंत्री प्रमोद चंद,ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी,मनोज जोशी,जिला पंचायत सदस्य रजनी पायल सहित अनेक जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जे.पी.चंद की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इंडोर स्टेडियम के निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से हिंडोलाखाल क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा पीढ़ी को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और उपस्थित जनसमुदाय ने स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...