2017 के बाद जीएसटी में अब तक का सबसे बड़ा सुधार–डॉ.धन सिंह रावत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में लिए गए जीएसटी से

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में लिए गए जीएसटी से जुड़े फैसले 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सुधार है। यह कदम न केवल व्यापारियों को राहत देने वाला है,बल्कि किसानों,उपभोक्ताओं और उद्योग जगत के लिए भी विकास और समृद्धि का नया द्वार खोलेगा। शुक्रवार को डॉ.रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के गणेश बाजार सहित कई स्थानों पर जाकर व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 सितंबर 2025 को हुई 56 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म लागू करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब केवल दो कर संरचनाएं-5% और 18%-लागू होंगी,जबकि विलासिता और लग्जरी वस्तुओं पर 40% कर दर निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में लागू हो चुकी है। डॉ.रावत ने कहा यह केवल आर्थिक सुधार नहीं,बल्कि पूरे देशवासियों के लिए दीपावली का तोहफा है। जिस प्रकार दीपावली पर दीपक घर-घर को रोशन करते हैं,उसी प्रकार यह सुधार करोड़ों परिवारों का बोझ कम करेगा,किसानों को मजबूती देगा,व्यापार को गति देगा और समूचे भारत में समृद्धि का प्रकाश फैलाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस फैसले से स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी,शिक्षा क्षेत्र को राहत मिलेगी,वाहनों की कीमतों में कमी आएगी,व्यापार करना और भी आसान होगा,साथ ही कर पालन की प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनेगी। डॉ.रावत ने विश्वास जताया कि इस सुधार से भारत की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और देश आर्थिक रूप से और भी सशक्त बनेगा। श्रीनगर के गणेश बाजार में डॉ.धन सिंह रावत दुकानों पर पहुंचे और व्यापारियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने उन्हें इस ऐतिहासिक बदलाव की जानकारी दी और कहा कि यह सुधार उनके कारोबार और भविष्य को नई दिशा देगा। इस अवसर पर व्यापारियों ने भी पुष्पमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रतिष्ठानों पर सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बाजार क्षेत्र में घटी जीएसटी,मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार लिखे स्टीकर दुकानों पर चिपकाए गए,ताकि व्यापारी और ग्राहक दोनों इस नई व्यवस्था से परिचित हो सकें। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म के जिला संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 22 से 28 सितंबर तक सात दिवसीय जीएसटी बचत उत्सव मना रही है। इसी कड़ी में पौड़ी जिले में भी विधायक,जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता बाजार क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों व आमजन को इस सुधार की जानकारी दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,शशि जुयाल,प्रदीप मल,शंकर मणि मिश्रा,दिनेश पटवाल,संजय गुप्ता,अनूप बहुगुणा,पंकज सती,देवेंद्र भट्ट,झाबर सिंह रावत,नगमा तौफीक,उज्जवल अग्रवाल,नरी लाल,प्रमिला भंडारी,प्रकाश सती,सूर्य प्रकाश नौटियाल,हीरालाल जैन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...