
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर बाजार क्षेत्र में आगामी 26 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को भव्य,सुव्यवस्थित एवं सर्वसमावेशी स्वरूप देने के उद्देश्य से रविवार को आदिति पैलेस में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक राहुल ने कहा कि यह हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि सांस्कृतिक चेतना,सामाजिक एकता और वैचारिक संवाद का सशक्त मंच होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 51 सदस्यों की व्यापक आयोजन समिति का गठन किया गया है,जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े अनुभवी एवं सक्रिय लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं। विभाग प्रचारक राहुल ने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होगा,जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन की भव्यता के लिए स्वयं सहायता समूहों,कीर्तन मंडलियों,निरंकारी मिशन,वाल्मीकि समाज,अवकाश प्राप्त कर्मचारी संघ,व्यापार सभा सहित विभिन्न सामाजिक,धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के जिला महामंत्री गणेश भट्ट को हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं गिरीश पैन्यूली,सुधीर जोशी,प्रमिला भंडारी,दिनेश असवाल एवं वासुदेव कंडारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। हिमांशु अग्रवाल को सम्मेलन का कोषाध्यक्ष,जबकि शंकर मणि मिश्रा एवं संजय गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सम्मेलन के संरक्षक मंडल में नागेश्वर मंदिर के महंत नितिन पुरी,प्रदीप मल,प्रेम बल्लभ नैथानी,बसंती नेगी,अजब सिंह रावत,दिनेश डिमरी,डॉ.डी.पी.तोमर,अतर सिंह असवाल,राकेश ध्यानी,जय बल्लभ पंत,संजय जैन,नवनीत जैन,मोहनलाल जैन,प्रेमलाल पांडे,श्रीराम ज्वेलर्स के श्रीराम रमा अग्रवाल,राजीव वर्मा,संजीव अग्रवाल तथा संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य नौटियाल को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त आयोजन समिति के सदस्य के रूप में अंजना डोभाल,शुभम प्रभाकर,अर्जुन भंडारी,अंजनी देवी भंडारी,अंजना रावत,उज्ज्वल अग्रवाल,जेलेश सबरवाल,प्रभात पांडे,हीरालाल जैन,राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,अनुज जोशी,आनंद भंडारी,रामेश्वरी देवी,शांति भट्ट,आशीष उनियाल,रेनू सुंद्रियाल,झाबर सिंह रावत,हिमांशु भंडारी,रेखा रावत,दीपक कुमार,नंदा देवी,रमेश रमोला,पूजा गौतम,कुशलानाथ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम संयोजक गणेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए मंच व्यवस्था,ध्वनि प्रणाली,पत्रक वितरण,फ्लेक्स एवं प्रचार-प्रसार के लिए वार्ड-वार टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क एवं पत्रक वितरण करेंगे,ताकि अधिक से अधिक नागरिक सम्मेलन से जुड़ सकें। गणेश भट्ट ने विश्वास जताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग,संगठनात्मक अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से यह हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक,भव्य और प्रेरणादायक सिद्ध होगा,जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देगा।