
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत निरंतर अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। चाहे वे देहरादून में हों,दिल्ली में या फिर अन्य राज्यों में व्यस्त वे आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए अधिकारियों,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हैं और क्षेत्र की समस्याओं,विकास योजनाओं तथा जनहित के मुद्दों पर सीधे मार्गदर्शन देते रहते हैं। इसी क्रम में बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में इन दिनों कोलकाता प्रवास पर होने के बावजूद डॉ.रावत ने मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले पवित्र बूंखाल मेले को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की और सभी भक्तों,कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया। डॉ.रावत ने कहा कि बूंखाल मेला सदियों से आस्था और लोक मान्यता का प्रतीक रहा है,जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु बूंखाल में भगवती के दर्शन करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। पार्किंग,पेयजल,सुरक्षा एवं भीड़ नियोजन के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जा चुका है। स्थानीय जनसहभागिता के साथ मेले को दिव्य,भव्य और सुचारू रूप देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पवित्र आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मेले की गरिमा और परंपरा को बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक के दौरान डॉ.रावत ने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंडारस्यू पेयजल योजना का शुद्ध पेयजल अगले तीन महीनों के भीतर आम जनता को मिलने लगेगा। डूंगरीपंथ-खेड़ाखाल सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास योजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण होने चाहिए। पदाधिकारियों को मिले अहम निर्देश-डॉ.रावत ने संगठनात्मक गतिविधियों पर भी जोर देते हुए सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए प्रत्येक मंडल के अंतर्गत सभी बूथों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी गरीब व्यक्ति का आवास,राशन कार्ड या आयुष्मान कार्ड लंबित न रहे पदाधिकारी स्वयं जाकर मदद करें। बूथ अध्यक्ष,बीएल.ए तथा शक्ति केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय और सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन का उद्देश्य है कि विकास योजनाएं सही मायनों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बैठक के अंत में जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव की अत्यधिक व्यस्तता के बीच भी डॉ.धन सिंह रावत का श्रीनगर विधानसभा के विकास कार्यों को समय देना उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठनात्मक गतिविधियों को सरल ऐप पर नियमित रूप से अपलोड करें,जिससे कार्यों की निगरानी और गति बनी रहे। वर्चुअल बैठक में जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी,तथा सभी मंडलों के महामंत्री,बूथ अध्यक्ष बीएलए और शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। 6 दिसंबर का बूंखाल मेला भक्तिभाव,लोकधरोहर और सामुदायिक एकता का अद्वितीय संगम बनने जा रहा है। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा की गई व्यापक तैयारियां और अपील ने क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।