जखोली में 7 नवंबर से सजेगा कैरम का महासंग्राम-डबल वर्ग के विजेता पर होगी 51,111 रुपये की इनामी बरसात

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली मुख्यालय में आगामी 7 नवंबर से स्व.दर्शन सिंह रावत प्रधानाचार्य एवं स्व.सरला रावत अध्यापिका की पुण्य स्मृति में ओपन कैरम प्रतियोगिता का

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली मुख्यालय में आगामी 7 नवंबर से स्व.दर्शन सिंह रावत प्रधानाचार्य एवं स्व.सरला रावत अध्यापिका की पुण्य स्मृति में ओपन कैरम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कैरम के शौकीनों को अपनी प्रतिभा,कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए एकल एवं युगल वर्ग में नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां प्रदान करने की व्यवस्था की है। प्रतियोगिता के आयोजक इंजीनियर वरुण रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में डबल एवं एकल,दोनों वर्गों में प्रथम से पांचवें स्थान तक के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डबल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ी को 51,111 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21,111 रुपये एवं ट्रॉफी,तृतीय पुरस्कार 11,111 रुपये एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 5,111 रुपये एवं ट्रॉफी दी जाएगी। पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार एकल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 21,111 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर 11,111 रुपये एवं ट्रॉफी,तृतीय स्थान पर 5,111 रुपये एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ स्थान पर 2,111 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला विशिष्ट अतिथि रहेंगी। वहीं जखोली के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान,प्रधान वीर विक्रम रावत,प्रधान शीशपाल पंवार,राघव नेगी तथा एडीओ शशि शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल मुख्य अतिथि होंगे। ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल एवं कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार,प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पंवार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जयदीप पंवार सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आयोजक इंजीनियर वरुण रावत ने संचालन समिति का गठन किया है। समिति में व्यापार सभा अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी,प्रकाश सिंह राणा,अरविंद पंवार,धनपाल नेगी,रवींद्र भट्ट,धीरज नेगी,चेतन भण्डारी,उस्ताद राणा,दीनदयाल भण्डारी,राजेंद्र सिंह राणा,एडीओ शशि शुक्ला,यशवीर सिंह कैंतुरा तथा कड़कनाथ सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजक समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। स्व.दर्शन सिंह रावत एवं स्व.सरला रावत की स्मृति में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अन्य क्षेत्रों के प्रतिभागी भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे और खेल भावना के साथ आयोजन को सफल बनाएंगे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...