विश्व बंधुत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक रक्तदान अभियान को मिली नई ऊर्जा

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से सामूहिक रूप मे श्रीनगर,उत्तरकाशी और गोपेश्वर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीनगर में 54 उत्तरकाशी में 21 और गोपेश्वर में 17 यूनिट कुल 92 यूनिट रक्तदान

📘 इन्हें भी पढ़ें

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से सामूहिक रूप मे श्रीनगर,उत्तरकाशी और गोपेश्वर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीनगर में 54 उत्तरकाशी में 21 और गोपेश्वर में 17 यूनिट कुल 92 यूनिट रक्तदान हुआ। अभियान की विशेषता यह रही कि हिंदू मुस्लिम और सिख धर्म के अनुयायियों ने मिलकर रक्तदान किया। इस अभियान का संचालन कर रहे ब्रह्माकुमारीज उत्तराखंड के निदेशक राजयोगी ब्रह्माकुमार भ्राता मेहरचंद ने बताया कि यह अभियान संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि 25 अगस्त 2025 जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है,इस उपलक्ष्य भारत एवं नेपाल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। कहा की आज इस अभियान की शुरुआत हुई है जो की 25 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कुल 200 यूनिट रक्त लेने का लक्ष्य रखा गया है। कल यह अभियान रुद्रप्रयाग,पौड़ी,टिहरी और गैरसेंण में चलाया जाएगा। ब्रह्माकुमारी नीलम बहन सेवाकेंद्र प्रभारी श्रीनगर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करना एवं गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का आयोजन श्रीनगर के राजकीय संयुक्त अस्पताल में किया गया जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीए,बीएससी और बी.फार्मा के छात्र-छात्राओं,संयुक्त अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों सहित स्थानीय रक्तदाताओं ने बड़े उमंग उत्साह से भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सतीश,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विमल गुसाई,डॉ.गोविंद पुजारी,डॉ.शुभम,कुशलानंद भट्ट साहिल भट्ट,सतीश कला,नजमुल राव,गोविंद सिंह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...