भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुपालन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025 को एक उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की रूपरेखा जारी कर दी गई है। गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सहायक निदेशक मोहित सिंह बिष्ट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग,योग विभाग तथा बिरला परिसर खेल विभाग की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कुलपति कार्यालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इन विभागों के योगदान से ही खेल दिवस को व्यापक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। पांच दिनों तक खेलों का उत्सव-27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे इस खेल महोत्सव की शुरुआत मैरेथॉन दौड़ से होगी। इसके बाद इंटर-स्कूल एवं इंटर-इंस्टीट्यूशन बैडमिंटन चैंपियनशिप,बास्केटबॉल,फुटबॉल,टग ऑफ वार और पारंपरिक खेल पिट्ठू जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विशेष आकर्षण के रूप में 29 अगस्त को कुलपति इलेवन बनाम रजिस्ट्रार इलेवन फुटबॉल मुकाबला खेला जाएगा, जो विश्वविद्यालय परिवार के लिए रोमांचक क्षण लेकर आएगा। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक तिथि नहीं,बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन,टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश है। एक घंटा खेल के मैदान में,का यह राष्ट्रीय संकल्प हमारी युवा पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करेगा और खेलेगा देश,खिलेगा देश की भावना को साकार करेगा। यह दिवस महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में मनाया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे यह प्रयास न केवल खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराएंगे बल्कि शिक्षा के साथ खेल संस्कृति को भी सशक्त करेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 की गूंज अब गढ़वाल विश्वविद्यालय के मैदानों में गूंजेगी,जहां युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्र के स्वस्थ और सशक्त भविष्य का संकल्प लेंगे।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / गढ़वाल मंडल
HNBGU में पांच दिवसीय खेल महोत्सव, राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभारंभ
भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुपालन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025 को एक उत्सव की तरह
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...