
हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रोटरी कार्यालय में आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की धुरी शिक्षक ही होते हैं,जिनकी निष्ठा और परिश्रम से समाज और देश की दिशा तय होती है। पांच शिक्षकों को मिला सम्मान-इस अवसर पर रश्मि गौड़,नीलम पटवाल,गणेश प्रसाद काला,बीरेंद्र दत्त गोदियाल और रमेश सिंह रौथाण को एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों के सतत प्रयासों ने शिक्षा के स्तर को न केवल ऊंचाई दी,बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखक एवं समाजविज्ञानी डॉ.अरुण ने अपने विचार रखते हुए कहा की आज के समय में शिक्षक समाज में विश्वसनीयता के संकट का सामना कर रहे हैं। यह केवल शिक्षकों के लिए ही नहीं,बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। इस संकट को समाप्त करने के लिए शिक्षकों और समाज दोनों को मिलकर कार्य करना होगा। समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल सहित रोटेरियन संजय रावत,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी,रोटेरियन राकेश आहूजा,रोटेरियन ओ.पी.गोदियाल,रोटेरियन प्रदीप अणथ्वाल,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन एस.पी.घिल्डियाल,रोटेरियन मो.आशिफ,रोटेरियन डॉ.के.के.गुप्ता,रोटेरियन आशीष सुंद्रियाल,रोटेरियन जैलेश सबरवाल,रोटेरियन डॉ.मारिषा पंवार,रोटेरियन उषा चौधरी,रोटेरियन मनोज त्रिवेदी,रोटेरियन रविन्द्र कैंतुरा,रोटेरियन प्रशांत पंत,रोटेरियन प्रशांत नौटियाल के साथ-साथ व्यापार सभा पैठाणी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं मुकेश नौडियाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सीताराम बहुगुणा ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान से ही समाज में नैतिकता और आदर्श की नींव मजबूत होती है।