गुरुद्वारा परिसर बना जनसेवा का केंद्र सैकड़ो लोगों ने उठाया आधार सेवाओं का लाभ

श्रीनगर गढ़वाल। जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने तथा लोगों को उनके ही क्षेत्र में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीनगर में एक विशेष पहल की गई। इसी कड़ी

📘 इन्हें भी पढ़ें

श्रीनगर गढ़वाल। जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने तथा लोगों को उनके ही क्षेत्र में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीनगर में एक विशेष पहल की गई। इसी कड़ी में रविवार 28 सितम्बर को नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के वार्ड नंबर 21 अंतर्गत हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब परिसर में स्थानीय पोस्ट ऑफिस श्रीनगर द्वारा आधार कार्ड शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में बड़ी संख्या में शहर वासियों ने पहुंचकर नई सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में नागरिकों को नया आधार कार्ड बनवाने,नाम-पता-मोबाइल नंबर अपडेट कराने,बायोमेट्रिक (फोटो व फिंगरप्रिंट) अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंध समिति का विशेष योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज़ और प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन दिया। समाजसेवी भगवती प्रसाद पुरी का सहयोग उल्लेखनीय रहा। उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया। शिविर को सफल बनाने में पोस्ट मास्टर संजय कुमार,ब्रांच पोस्ट मास्टर अशुतोष शर्मा,एबीपीएम आशीष कुमार,इंस्पेक्टर रूपेश जी और कविता की उपस्थिति व सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम की सफलता में वार्ड सदस्य अंजना रावत की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने न केवल पूरे आयोजन का संयोजन किया बल्कि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर हर नागरिक को उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। उनके प्रयासों से ही वार्ड के लोगों को घर के निकट ही आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं सहज और सरल रूप में प्राप्त हो सकीं। नागरिकों ने भी अंजना रावत की सक्रियता और समाजहित के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। अंजना रावत पार्षद वार्ड 21 ने कहा मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही उपलब्ध हों। आधार कार्ड शिविर के माध्यम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह आयोजन पोस्ट ऑफिस श्रीनगर और गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सहयोग से ही सफल हो पाया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं। यह आधार शिविर नागरिक सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ,जिसमें स्थानीय जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...