डीएलएसए पौड़ी की पहल-सतपुली में स्वास्थ्य-विधिक साक्षरता और जन-जागरूकता का समन्वित अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पौड़ी के तत्वावधान में सिविल जज (सीजेडी)/सचिव डीएलएसए नाजिश कलीम की अध्यक्षता में सतपुली क्षेत्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पौड़ी के तत्वावधान में सिविल जज (सीजेडी)/सचिव डीएलएसए नाजिश कलीम की अध्यक्षता में सतपुली क्षेत्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिक साक्षरता,मानसिक स्वास्थ्य,सुरक्षित औषधि उपयोग एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सतपुली में खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक से हुई। इस बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,औषधियों की उपलब्धता और उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव डीएलएसए नाजिश कलीम ने निर्देश दिए कि आम उपभोक्ताओं तक सुरक्षित,गुणवत्तापूर्ण और सस्ती औषधि सामग्री पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बाजारों और मेडिकल प्रतिष्ठानों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि अवैध या नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लग सके। इसके उपरांत मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व,तनाव प्रबंधन,अवसाद से निपटने के उपाय और नशे की लत के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। सचिव डीएलएसए ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं,बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। कानून भी हर व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा का अधिकार देता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित दवाएं-सुरक्षित जीवन और जेनेरिक ड्रग्स-प्रभावी,किफायती और आवश्यक जैसे अभियानों की रूपरेखा समझाई गई। कार्यक्रम के पश्चात सचिव डीएलएसए नाजिश कलीम के नेतृत्व में सतपुली नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक,रखरखाव,बिलिंग व्यवस्था एवं समाप्ति तिथि की जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत यह पुष्टि की गई कि किसी भी दुकान में अवैध या एक्सपायरी दवाएं नहीं पाई गईं। सचिव डीएलएसए ने मेडिकल संचालकों को उपभोक्ता हित में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस समग्र जन-जागरूकता अभियान में सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली नेहा,अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष गुसाई,पुलिस उप निरीक्षक सोहनलाल,औषधि निरीक्षक सीमा बिष्ट,खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल और पूर्ति निरीक्षक राखी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सचिव डीएलएसए ने कहा कि जन-जागरूकता ही जन-सुरक्षा की कुंजी है। जब नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे,तभी समाज सुरक्षित और स्वस्थ बन सकेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...