हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक देशभर में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक देशभर में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो.एम.एम.सेमवाल ने की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों,अधिकारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई और सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। प्रो.सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं,बल्कि एक आंतरिक आत्ममंथन और नैतिक पुनर्स्थापन का अवसर है। उन्होंने कहा ईमानदारी कोई विकल्प नहीं,बल्कि एक जीवनशैली है। जब व्यक्ति और संस्थान पारदर्शिता को अपना आदर्श बना लेते हैं,तभी वास्तविक विकास संभव होता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही फोटो स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता की भी घोषणा की गई,जिसका विषय है प्रेरणादायक ईमानदारी अल्प परिचित व्यक्तियों की कथाएं। यह प्रतियोगिता मुख्य सतर्कता अधिकारी कार्यालय द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय और समाज के बीच ईमानदारी,निष्ठा एवं पारदर्शिता के जीवंत उदाहरणों को उजागर करना और इनसे प्रेरणा लेना है। विश्वविद्यालय के पौड़ी (डॉ.बीजीआर.परिसर) एवं टिहरी (एसआरटी.परिसर) में भी सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ किया गया,जहां सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति प्रो.एन.एस.पंवार,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुंसाई,सकायाध्यक्ष प्रो.मंजुला राणा,प्रो.हरभजन चौहान,प्रो.वाई.एस.फर्स्वाण,उप सतर्कता अधिकारी प्रो.महेन्द्र बाबू,प्रो.गुड्डी बिष्ट,प्रो.हेमवती नंदन,प्रो.एम.सी. सती,प्रो.जे.पी.मेहता,प्रो.मंजू पांडे,डॉ.एस.एस.बिष्ट,डॉ.कपिल पंवार,डॉ.ममता आर्य,उपसचिव अनीस,शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवेंद्र फर्स्वाण सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकस्वर में कहा कि सतर्कता और पारदर्शिता केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,शबल्कि यह हमारे हर कार्य और निर्णय का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। इस प्रकार विश्वविद्यालय में आरंभ हुआ यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह संस्थान को न केवल प्रशासनिक रूप से सशक्त करेगा,बल्कि नैतिक रूप से भी नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...