जनपद पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (एनक्यूएएस) का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक (एनक्यूएएस) का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों से आए नर्सिंग अधिकारी,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला स्तरीय टीम के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय विशेषज्ञ टीम ने प्रतिभागियों को जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में उपचार सुविधाओं,रोगियों की सेवाओं तथा गुणवत्ता सुधार के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने,संक्रमण से बचाव,रोगी-संतुष्टि और उपचार की गुणवत्ता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। विशेष तौर पर जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट (बायो मेडिकल वेस्ट) के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया ताकि अस्पतालों में संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में मानकों के अनुरूप स्वच्छता,व्यवस्था और उपचार की गुणवत्ता बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सुविधाएं तभी मजबूत होंगी जब गुणवत्ता आश्वासन की प्रक्रिया पूरी ईमानदारी से लागू की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सा इकाइयों को नियमित निरीक्षण,रिकॉर्ड प्रबंधन तथा रोगी-हित को केंद्र में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारुल गोयल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों को गुणवत्ता आश्वासन के दायरे में लाना है। उन्होंने कहा समय-समय पर आकलन (असेसमेंट) कर एनक्यूएएस सूची (चेकलिस्ट) के आधार पर अस्पतालों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इन आकलनों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को भारत सरकार सम्मानित भी करती है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर स्मृति शाह नाथ,जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ.मयंक चौहान,गुणवत्ता विशेषज्ञ उषा रावत तथा एनक्यूएएस बाह्य मूल्यांकनकर्ता डॉ.अमित मेहरा,संतोष सिंह और यशपाल चौधरी ने प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद के सभी विकासखंडों से नर्सिंग अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का यह दो दिवसीय कार्यक्रम जनपद पौड़ी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में चिकित्सा इकाइयों की गुणवत्ता बढ़ेगी,रोगियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और जनपद राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता श्रेणी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...