शहीद गौतम लाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य आगाज

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। हिसरियाखाल के क्रिकेट मैदान में मंगलवार को शहीद गौतम लाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ श्रद्धा,जोश और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद गौतम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। हिसरियाखाल के क्रिकेट मैदान में मंगलवार को शहीद गौतम लाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ श्रद्धा,जोश और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद गौतम लाल को नमन करते हुए की गई। इस अवसर पर उनके पिता रमेश लाल,माता रूपा देवी तथा परिजनों में मुकेश,राकेश,सुरेश,शैलेश,पंकज उमरियाल,संदीप पंवार,देव सिंह,बलबीर सिंह,जगत सिंह आदि ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने कहा कि गौतम लाल ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की और यह टूर्नामेंट उनकी वीरता और बलिदान को सदैव अमर बनाए रखेगा। टूर्नामेंट के पहले ही दिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टुंगटा इलेवन और अटैक क्लब श्रीनगर आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए टुंगटा इलेवन की टीम बड़े स्कोर की उम्मीद में उतरी,परंतु अटैक क्लब के गेंदबाज़ों के सामने उनकी पारी 98 रन पर सिमट गई। धारदार गेंदबाजी ने मैच की दिशा शुरू से ही श्रीनगर की ओर मोड़ दी। जवाब में अटैक क्लब श्रीनगर ने संयमित और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से पार किया और आठ विकेट अंतर से शानदार जीत दर्ज की। मैदान के हीरो-मैन ऑफ द मैच आशीष दबाव की घड़ी में शांत रहते हुए टीम को जीत की ओर ले जाने में आशीष की भूमिका शानदार रही। गेंद और बल्ले दोनों से उन्होंने प्रभावित किया। फाइटर ऑफ द मैच देवेंद्र मैदान पर गजब की फुर्ती और संघर्ष दिखाने वाले देवेंद्र को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। मैच संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पंकज उनियाल और अमित बंसल ने संभाली। दोनों अंपायरों के सटीक निर्णयों की खिलाड़ियों और दर्शकों ने सराहना की। स्थानीय युवाओं ने आयोजन की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाई,जिससे टूर्नामेंट का पहला दिन सफल रहा। मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे,जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ता है। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...