प्रदेश के 240 मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे भारत दर्शन पर रवाना मुख्यमंत्री धामी दिखाएंगे हरी झंडी,शिक्षा मंत्री बोले राष्ट्र की विविधता से परिचय दिलाना ही लक्ष्य

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के मेधावी बच्चों को देश की विविधता,वैज्ञानिक प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से रूबरू कराने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण-2025

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के मेधावी बच्चों को देश की विविधता,वैज्ञानिक प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से रूबरू कराने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण-2025 कार्यक्रम इस वर्ष और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी दिखाएंगे हरी झंडी शैक्षिक भ्रमण दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 दिसंबर 2025 सोमवार को शिक्षा निदेशालय देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दल में प्रदेश के सभी विकासखण्डों से चुने गए कुल 240 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर टॉप करने वाले इन छात्रों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया से किया गया है। प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राएं इस भ्रमण में हिस्सा लेंगे। देशभर के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों का करेंगे भ्रमण शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि इस पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं केरल,तमिलनाडु,कर्नाटक,तेलंगाना,गुजरात और मध्य प्रदेश के प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों,तकनीकी संस्थानों,ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को केवल पुस्तक आधारित ज्ञान तक सीमित नहीं रखता बल्कि उन्हें व्यावहारिक शिक्षा,जिज्ञासा और वैश्विक दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करता है। गुणात्मक शिक्षा सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल डॉ.रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कई उल्लेखनीय कदम उठा रही है,जिनमें भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम प्रमुख है। उन्होंने कहा इस भ्रमण से बच्चों में नेतृत्व क्षमता,जिज्ञासा,आत्मविश्वास और देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने की क्षमता बढ़ती है। यह केवल यात्रा नहीं बल्कि जीवन बदलने वाला अनुभव है। देश की विविधता और विज्ञान के संगम से होगा परिचय भारत दर्शन यात्रा के दौरान छात्रों को न केवल आधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा,बल्कि वे विभिन्न राज्यों की भाषा,संस्कृति,पारंपरिक जीवन शैली,कला और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी परिचित होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का दृष्टिकोण व्यापक होगा और उन्हें आगे उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के लिए नई प्रेरणा मिलेगी। प्रदेश की मेधा को मिलेगा राष्ट्रीय अनुभव का मंच इस यात्रा से जहां मेधावी बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा,वहीं राज्य की शिक्षा गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। छात्र-छात्राएं अपने अनुभवों के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगे,जिससे प्रदेश की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के शैक्षणिक विकास बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार की एक मूल्यवान पहल है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...