राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अंतरा इंजेक्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण,जनपदभर के चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी हूए शामिल

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। परिवार नियोजन कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनीवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। परिवार नियोजन कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनीवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों को इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक अंतरा के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बतौर मुख्य प्रशिक्षक प्रोफेसर डॉ.नवज्योति बोरा ने प्रतिभागियों को अंतरा इंजेक्शन लगाने की विधि,लाभार्थियों की प्रभावी काउंसलिंग,इसके लाभ,प्रभावशीलता तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन परिवार नियोजन के आधुनिक और भरोसेमंद साधनों में से एक है,जो महिलाओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित और अत्यंत प्रभावी है। डॉ.बोरा ने कहा कि जो महिलाएं गर्भनिरोधक के अन्य साधनों का उपयोग नहीं कर पा रही हैं,वे अंतरा इंजेक्शन को अपनाकर अनचाहे गर्भधारण से बच सकती हैं। यह गर्भनिरोधक इंजेक्शन हर तीन महीने में लगाया जाता है और इसके लगते ही प्रभावी हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं हैं और लंबे समय तक गर्भनिरोध के लिए इसे नियमित अंतराल पर लगवाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रसव के बाद यदि महिला तत्काल गर्भधारण नहीं चाहती,तो वह डेढ़ माह बाद अथवा माहवारी के दौरान 1 से 7 दिन के भीतर अंतरा इंजेक्शन लगवा सकती है। प्रसव के बाद अंतरा लगाने से मां के दूध या शिशु के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि सेवा शुरू करने से पूर्व प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच कराना जरूरी होता है। साथ ही लाभार्थी की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से आए चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर परिवार नियोजन परामर्शदाता विजय लक्ष्मी,आईईसी समन्वयक शकुंतला नेगी,चिकित्सा अधिकारी डॉ.निवेदिता,डॉ.चर्चिल चौहान,डॉ.गौतम कुमार,नर्सिंग अधिकारी सोनिया,स्मिता बिष्ट,विनीता शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और महिलाओं को सुरक्षित,आसान एवं भरोसेमंद गर्भनिरोधक विकल्प उपलब्ध कराना रहा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...