राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संजय गैरोला का स्वर्णिम परचम-स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड और गढ़वाल का मान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजय गैरोला ने गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश,जनपद और अपने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजय गैरोला ने गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश,जनपद और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे गढ़वाल क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13,14 और 15 दिसंबर को पटना में आयोजित की गई,जिसमें देश के 33 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड को कुल 6 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए,जिनमें से एक स्वर्ण पदक गोला फेंक स्पर्धा में संजय गैरोला ने जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। संजय गैरोला मूल रूप से श्रीनगर के समीप किलकिलेश्वर चौरास के निवासी हैं। वे वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोबरी विकासनगर में सहायक अध्यापक व्यायाम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह सफलता उनके अनुशासन,खेल के प्रति समर्पण और निरंतर कठिन परिश्रम का परिणाम मानी जा रही है। संजय गैरोला का परिवार भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। वे भाजपा पौड़ी जिले के जिला महामंत्री गणेश भट्ट के जिजा जी सुनील गैरोला के छोटे भाई हैं। उनके बड़े भाई सुनील गैरोला हाल ही में अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं,जबकि दूसरे भाई मनोज गैरोला कीर्तिनगर ब्लॉक में अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी एक भाभी संजीता गैरोला देहरादून में तथा दूसरी भाभी मीना गैरोला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा और अनुशासन से जुड़ा यह पारिवारिक वातावरण संजय गैरोला की सफलता की मजबूत नींव माना जा रहा है। संजय गैरोला की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को क्षेत्र,विद्यालय,खेल जगत और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। शुभचिंतकों,शिक्षकों,खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी,बल्कि यह संदेश भी देती है कि सरकारी सेवा के साथ खेल उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है,यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम निरंतर किया जाए।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...