गढ़वाल विश्वविद्यालय और एसएसबी के बीच जल्द होगा एमओयू

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर और सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ग्वाल्दम एवं श्रीनगर गढ़वाल के बीच शीघ्र ही एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर और सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ग्वाल्दम एवं श्रीनगर गढ़वाल के बीच शीघ्र ही एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा। यह एमओयू शैक्षणिक,प्रशिक्षण,शोध एवं क्षमता विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। इस संबंध में डीआईजी एसएसबी श्रीनगर सुभाष चन्द्र नेगी एवं डीआईजी एसएसबी ग्वाल्दम डी.एन.भोम्बे ने आज 16 दिसम्बर को विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह से शिष्टाचार भेंट कर प्रस्तावित एमओयू को लेकर विस्तृत चर्चा की। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने एसएसबी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सशस्त्र सेनाओं के साथ विश्वविद्यालय हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एमओयू से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण,नेतृत्व विकास,अनुशासन,आपदा प्रबंधन,खेल,शारीरिक दक्षता एवं शोध के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों पक्षों के बीच संभावित सहयोग के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया,जिसमें शैक्षणिक आदान-प्रदान,संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम,सेमिनार,कार्यशालाएं,रिसर्च,व्यक्तित्व विकास एवं स्किल डेवलपमेंट जैसे विषय शामिल रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुंसाई,डीन एकेडमिक प्रो.प्रशान्त कण्डारी एवं एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो.महेन्द्र बाबू कुर्वा भी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एसएसबी की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एमओयू का कार्यवृत्त शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें,ताकि समझौते की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके। एसएसबी अधिकारियों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायक बनेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...