केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र एसएसबी श्रीनगर में उप निरीक्षक कोर्स के 29 वें बैंच का भव्य शुभारंभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल में आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को उप निरीक्षक सीधी भर्ती कोर्स के 29 वें बैच का उद्घाटन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल में आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को उप निरीक्षक सीधी भर्ती कोर्स के 29 वें बैच का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने की,जिनकी प्रेरणादायी उपस्थिति ने नव-प्रशिक्षुओं में उत्साह और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण केंद्र की परंपराओं,अनुशासन और राष्ट्र सुरक्षा में एसएसबी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल पद प्राप्ति का माध्यम नहीं,बल्कि कर्तव्य,चरित्र और राष्ट्रभक्ति का निर्माण है। उप निरीक्षक कोर्स के इस 29 वें बैच में कुल 105 नव-प्रशिक्षु सम्मिलित हैं,जिनमें 96 पुरुष एवं 9 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कोर्स 48 सप्ताह की अवधि का होगा,जिसमें शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक एवं व्यावसायिक दक्षता का समन्वित विकास किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के दृष्टिगत बैच अत्यंत सशक्त है,जिसमें 14 प्रशिक्षु स्नातकोत्तर-पोस्ट ग्रेजुएट तथा 91 प्रशिक्षु स्नातक-ग्रेजुएट हैं,जो भविष्य में एसएसबी को सक्षम,शिक्षित एवं नेतृत्वक्षम अधिकारी प्रदान करेंगे। इस प्रशिक्षण बैच में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रशिक्षुओं की सहभागिता राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है। राज्यवार सहभागिता इस प्रकार है-उत्तर प्रदेश से 31,उत्तराखंड से 20,बिहार से 17,राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश से 8-8,हरियाणा से 7,जम्मू एवं कश्मीर से 3,दिल्ली,मध्य प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से कुल 6,मणिपुर,असम,झारखंड,महाराष्ट्र एवं पंजाब से कुल 5 प्रशिक्षु,प्रशिक्षण अवधि के दौरान नव-प्रशिक्षुओं को कुल 42 विषयों में व्यापक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनमें योग,घुड़सवारी,तैराकी,मोटर ड्राइविंग,आत्मरक्षा तकनीक,ड्रिल,विभिन्न प्रकार के हथियारों का संचालन,विस्फोटक सामग्री का प्रशिक्षण,फायरिंग अभ्यास,मैप रीडिंग,आपदा प्रबंधन,सीमा प्रबंधन,वित्तीय प्रबंधन,विभिन्न कानूनों की जानकारी,प्राथमिक उपचार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषय सम्मिलित हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने सभी नव-प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ स्वयं को ढालें। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल की गौरवशाली परंपराएं साहस,सेवा और बलिदान की मिसाल हैं,जिन पर खरा उतरना प्रत्येक प्रशिक्षु का दायित्व है। समारोह का समापन राष्ट्रसेवा के संकल्प,जोश और अनुशासन के संदेश के साथ हुआ। यह उद्घाटन न केवल एक प्रशिक्षण बैच की शुरुआत है,बल्कि राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा हेतु समर्पित भावी नेतृत्व के निर्माण का सशक्त कदम भी है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...