किसान दिवस पर खिर्सू में मंथन और मार्गदर्शन-आधुनिक व टिकाऊ कृषि से किसानों की समृद्धि का संकल्प

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड खिर्सू मुख्यालय में आज किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक,टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड खिर्सू मुख्यालय में आज किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक,टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों,जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर किसानों की आर्थिक समृद्धि,आधुनिक तकनीकों के प्रयोग,फसल विविधीकरण,पशुपालन एवं रेशम विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,ज्येष्ठ प्रमुख नीतिन रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। कृषि विभाग,पशुपालन विभाग,समाज कल्याण विभाग,रेशम विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जानकारीपरक स्टॉलों का उप जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। स्टॉलों के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज,जैविक खेती,पशुपालन योजनाएं,सरकारी अनुदान,तकनीकी सहायता एवं स्वरोजगार से जुड़ी जानकारियां प्रदान की गईं। किसानों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी गढ़वाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया,जिनके मार्गदर्शन से यह आयोजन सार्थक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समृद्ध किसान-समृद्ध कृषि-समृद्ध उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नुपुर वर्मा ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए,जिससे आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने कहा कि खिर्सू क्षेत्र में कृषि,पशुपालन एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नवाचार को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने का आह्वान किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...