पौड़ी पुलिस ने साइबर अपराध,महिला सुरक्षा और सामाजिक सतर्कता पर दिया सशक्त संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों के क्रम में थाना पैठाणी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडेथ में पौड़ी पुलिस द्वारा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों के क्रम में थाना पैठाणी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडेथ में पौड़ी पुलिस द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों,महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर पुलिस के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया। ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल,अज्ञात लिंक,ओटीपी धोखाधड़ी,सोशल मीडिया खातों की हैकिंग जैसी घटनाओं के बारे में सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि थोड़ी-सी असावधानी व्यक्ति को बड़ी आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंचा सकती है। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों,सुरक्षा उपायों तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असहज स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही सामाजिक सतर्कता पर जोर देते हुए पुलिस ने कहा कि सजग और जागरूक समाज ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा सकता है। नागरिकों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग,अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपात परिस्थितियों में सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,मानस हेल्पलाइन नंबर-1933 तथा डायल-112 के महत्व और उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से नागरिक तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस ने यह संदेश दिया कि सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव होते हैं। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...