सूर्य-चंद्र की भांती अमर हैं शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी–डॉ.राकेश मोहन मैठाणी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की जनचेतना,संघर्ष और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा चार दिवसीय अमर शहीद नागेंद्र सकलानी एवं

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी/नरेंद्र सिंह

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की जनचेतना,संघर्ष और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा चार दिवसीय अमर शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेला-2026 का भव्य आयोजन 11 से 14 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह मेला 11 जनवरी 1948 को कीर्तिनगर में हुए ऐतिहासिक सामंती विद्रोह में शहीद हुए अमर बलिदानी नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी की स्मृति को समर्पित है। मेले का शुभारंभ आज 11 जनवरी 2026 को उप-जिलाधिकारी कार्यालय कीर्तिनगर प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर भावपूर्ण वातावरण में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.राकेश मोहन मैठाणी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राम गोदियाल,नायब तहसीलदार प्रदीप कंडारी,अधिशासी अधिकारी शालिनी नेगी,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,जिला महामंत्री नरेंद्र कुंवर,नगर पंचायत सभासदगण,शहीद नागेंद्र सकलानी के परिजन तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.राकेश मोहन मैठाणी ने कहा कि शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी की शहादत केवल इतिहास नहीं,बल्कि हमारी चेतना और स्वाभिमान की पहचान है। कीर्तिनगरवासी उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। वे सूर्य और चंद्रमा की भांति सदैव चमकते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्मृति मेला केवल आयोजन नहीं,बल्कि युवाओं को अपने इतिहास,संघर्ष और जनआंदोलन से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर शहीद नागेंद्र सकलानी के परिजनों ने नगर पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शहीदों की स्मृतियां सजीव रहती हैं और समाज में बलिदान के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। उत्तराखंड बंद के चलते आज 11 जनवरी को कीर्तिनगर बाजार बंद रहा,जिसके कारण आज प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। अब मेले की मुख्य गतिविधियां 12 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार 12 जनवरी से विभिन्न विभागों के विकासात्मक स्टॉल,स्थानीय उत्पादों की दुकानें,झूले,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी दिन प्रातः 11 बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अंबेडकर पार्क से मेला स्थल तक मार्च पास्ट निकाला जाएगा,जो शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि का प्रतीक होगा। 12 जनवरी को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अमर शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेला-2026 न केवल कीर्तिनगर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए इतिहास,संस्कृति और जनचेतना का संगम बनने जा रहा है,जहां बलिदान की गाथाएं नई पीढ़ी के हृदय में देशभक्ति और सामाजिक चेतना का दीप प्रज्वलित।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...