समलौण आन्दोलन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा राठ महोत्सव का भव्य आयोजन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की धरती पर पर्यावरण संरक्षण,सांस्कृतिक चेतना और मातृशक्ति की भागीदारी को समर्पित समलौण आन्दोलन ने अपनी 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पूर्ण कर ली। इस ऐतिहासिक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की धरती पर पर्यावरण संरक्षण,सांस्कृतिक चेतना और मातृशक्ति की भागीदारी को समर्पित समलौण आन्दोलन ने अपनी 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पूर्ण कर ली। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित राठ महोत्सव-रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्रीय जनमानस,महिला मंगल दलों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्र के पूर्व विधायक राठ गौरव गणेश गोदियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समलौण संस्था बीते 25 वर्षों से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरूकता का जो कार्य कर रही है,वह सराहनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समलौण ने महिलाओं,युवाओं और समाज को जोड़कर वृक्ष संरक्षण का अभियान चलाया है,आने वाले समय में यह निश्चित रूप से एक सशक्त जनआन्दोलन के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने सभी महिला मंगल दलों से अपनी लोकसंस्कृति को सहेजने और वृक्षों के संरक्षण को जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान किया। राठ महोत्सव को व्यापक स्वरूप देने पर जोर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त एवं पजल सम्राट जगमोहन सिंह रावत ने राठ महोत्सव की रजत जयंती पर संस्था को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं,बल्कि पर्यावरण चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मंच है। उन्होंने भविष्य में इसे और अधिक व्यापक व राज्यस्तरीय स्वरूप में आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मैती आन्दोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने समलौण संस्था के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की अपील की। संस्था के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा समारोह में समलौण संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण ने संस्था की 25 वर्षों की यात्रा,उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समलौण केवल संस्था नहीं,बल्कि प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा एक भावनात्मक अभियान है। समलौण सम्मान पवन पटवाल जिला संयोजक समलौण आन्दोलन पौड़ी गढ़वाल,अखिलेश जोशी शिक्षक एवं संयोजक समलौण आन्दोलन,प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोडारना टिहरी,श्याम सिंह गुसाईं श्याम सरल प्रकृति प्रेमी ग्राम जूनियाखेत अल्मोड़ा,डॉ. विजयकांत पुरोहित विभागाध्यक्ष/निदेशक हैपिक हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर,बैजीलाल शाह वन क्षेत्राधिकारी पोखरी रेंज चमोली,समलौण राठ मातृशक्ति सम्मान 2025 सीमा देवी खंकरियाल,सेना नायिका समलौण सेना ग्राम सिमड़ी थलीसैंण,गीता देवी पोखरियाल, सेना नायिका समलौण सेना ग्राम सैजी पाबो,शिक्षा व पत्रकारिता क्षेत्र में सम्मान सुनील कुमार गौड़,प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिनाकोट पश्चिमी नयार घाटी,उत्कृष्ट सेवा सम्मान अनसूया प्रसाद सुंदरियाल,प्रधानाचार्य ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय संस्कृत शिक्षा सम्मान,डॉ.जितेन्द्र कुमार नेगी प्राचार्य राठ महाविद्यालय पैठाणी उच्च शिक्षा सेवा सम्मान पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु समलौण पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता व सामाजिक व सरोकार कार्यक्रम में हमारी लुप्त होती लोक-संस्कृति थड़िया,चौफला,झूमेलो पर आधारित पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंगल दल चुठाणी खिर्सू 1500 रुपए,महिला मंगल दल सैजी 1100 रुपए,महिला मंगल दल कोठी 1000 रुपए की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त भरोसे संस्था के संस्थापक संतोष खंडूरी द्वारा गरीब व असहाय परिवारों को 50 कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया। व्यापक सहभागिता
कार्यक्रम में थलीसैंण,पाबो एवं खिर्सू विकासखंड की अनेक महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल,उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल,कोषाध्यक्ष नथीराम नौड़ियाल,राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगांई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,समलौण सेनाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव नरेन्द्र सिंह नेगी ने किया,जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका बिक्रम सिंह कंडवाल,जनार्दन चमोली एवं कन्हैया नौटियाल ने निभाई।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...