वन्य जीव तस्करी पर पौड़ी पुलिस का करारा प्रहार-चाचा-भतीजे की जोड़ी समेत चार तस्कर गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वन्य जीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वन्य जीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के क्रम में श्रीनगर पुलिस एवं सीआईयू (अपराध सूचना इकाई) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे की जोड़ी सहित चार वन्य जीव तस्करों को गुलदार की खाल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है,बल्कि तस्करों के नेटवर्क पर भी सीधा प्रहार मानी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर एवं सीआईयू प्रभारी पौड़ी के नेतृत्व में कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत होटलों,ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीआईयू टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर क्षेत्र के एक होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति रुके हुए हैं,जो वन्य जीव तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्रीनगर पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल होटल में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। होटल के कमरे से बरामद हुई गुलदार की खाल तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे में ठहरे चार अभियुक्त सफारी लाल,सुरजन लाल,रोशन लाल एवं बसंतू लाल—की तलाशी ली गई। तलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद की गई। गुलदार एक संरक्षित वन्य जीव है और उसकी खाल का अवैध रूप से रखना,खरीद-फरोख्त करना या तस्करी करना गंभीर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने मौके पर ही चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त सफारी लाल ने बताया कि वह और बसंतू लाल आपस में चाचा-भतीजा हैं। दोनों ने कुछ माह पूर्व अपने गांव के समीप जंगल क्षेत्र में एक गुलदार का अवैध शिकार किया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त रोशन लाल एवं सुरजन लाल से उनकी पहले से जान-पहचान थी और ये दोनों गुलदार की खाल को लाखों रुपये में खरीदने के इच्छुक थे। इसी सौदे के तहत गुलदार की खाल को लेकर सभी अभियुक्त श्रीनगर पहुंचे थे,जहां होटल में खरीद-फरोख्त को लेकर सौदेबाजी चल रही थी। इससे पहले कि सौदा पूरा होता,पुलिस ने दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। नेटवर्क की गहराई से जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में तस्करी से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क,शिकार में प्रयुक्त साधन,तथा पूर्व में किए गए ऐसे अपराधों की भी गहन जांच की जा रही है। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी वन्य जीवों के शिकार एवं तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...