स्वास्थ्य विभाग का सख्त अभियान-अपंजीकृत क्लीनिकों,झोलाछाप चिकित्सकों व अवैध मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त न करने के स्पष्ट संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने नैदानिक स्थापन अधिनियम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त न करने के स्पष्ट संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने नैदानिक स्थापन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को विकासखंड पोखड़ा एवं एकेश्वर में अपंजीकृत क्लीनिकों,अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों तथा झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण टीम द्वारा दोनों विकासखंडों में कुल 16 क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोरों की जांच की गई,जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने बताया कि दिगांगना हेल्थ केयर सेंटर बिना ड्रग लाइसेंस एवं बिना पंजीकरण के अवैध रूप से पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर का संचालन करते हुए पाया गया,जिसे तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आर.के.मेडिकल स्टोर,पोखड़ा में वैधता समाप्त होने के बावजूद बिना नवीनीकरण के दवाओं की बिक्री की जा रही थी। वहीं बसंती मेडिकल स्टोर,चौबट्टाखाल में बिना फार्मासिस्ट के संचालन के साथ-साथ एक्सपायरी दवाइयां भी पाई गई,जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत गंभीर लापरवाही मानी गई। इसके अतिरिक्त नौगांवखाल क्षेत्र में एक क्लीनिक में गौरव पांथरी नामक व्यक्ति द्वारा बिना पंजीकरण पैथोलॉजी लैब से संबंधित टेस्टिंग मशीन एवं टेस्ट वायल्स का उपयोग करते हुए पाया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराते हुए अधिनियम के तहत नोटिस एवं जुर्माने की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। निरीक्षण टीम द्वारा गवांणी स्थित देवभूमि जनरल ड्रग स्टोर एवं नौगांवखाल में बंगाली चिकित्सक द्वारा संचालित क्लिनिक बंद पाए गए। इन प्रतिष्ठानों को भी नैदानिक स्थापन अधिनियम,2010 के नियमों एवं मानकों का अनुपालन न करने पर नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपंजीकृत क्लीनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी चिकित्सा प्रतिष्ठान के विरुद्ध नैदानिक स्थापन अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी,ताकि आमजन को सुरक्षित,मानक एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। इस सघन निरीक्षण अभियान में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी,चिकित्सा अधिकारी डॉ.आकाश रावत,फार्मेसी अधिकारी सीमा त्यागी,जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत सहित स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण टीम उपस्थित रही।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...