
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव को लेकर अधिवक्ता समाज में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में बार एसोसिएशन श्रीनगर की कार्यकारिणी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए उत्तराखंड के समस्त सम्मानित अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अर्जुन सिंह भंडारी को बार काउंसिल सदस्य पद हेतु क्रमांक संख्या 11 पर प्रथम वरीयता (01) का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने पूर्व कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उनकी कार्यकुशलता,दूरदर्शिता और अधिवक्ता समाज के प्रति अटूट समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्षशील और अनुभवी नेतृत्व के रूप में अर्जुन सिंह भंडारी आज पूरे प्रदेश में एक सशक्त विकल्प हैं। बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आगामी चुनाव अधिवक्ता समाज के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता ऐसे नेतृत्व की है जो न केवल अनुभवी हो,बल्कि हर परिस्थिति में अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने पूर्व कार्यकाल में अपने कार्यों से यह सिद्ध किया है कि वे अधिवक्ता समाज के सच्चे हितैषी हैं,इसलिए सभी अधिवक्ताओं को उन्हें प्रथम वरीयता का मत देना चाहिए। सहसचिव देवी प्रसाद खरे ने उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि क्रमांक संख्या 11 पर प्रथम वरीयता का मत देकर अर्जुन सिंह भंडारी को भारी मतों से विजयी बनाना हम सभी का साझा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी का चयन उनके पूर्व के ऐतिहासिक,अभूतपूर्व और अधिवक्ता हितैषी कार्यों के कारण आवश्यक है। उनके पास बार काउंसिल का अनुभव,स्पष्ट दृष्टिकोण और संघर्षशील नेतृत्व क्षमता है। उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुभवी नेतृत्व जरूरी कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट ने कहा कि आगामी बार काउंसिल चुनाव अधिवक्ता समाज के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी के पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्य उनकी कार्यकुशलता और अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से उन्हें प्रथम वरीयता मत देने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं,वे अधिवक्ता समाज के प्रति उनके अटूट विश्वास और समर्पण को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज अधिवक्ता समाज को ऐसे ही अनुभवी और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता है,जो हर स्तर पर हमारे अधिकारों की रक्षा कर सके। व्यापक समर्थन अर्जुन सिंह भंडारी को बार काउंसिल सदस्य पद हेतु भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करने वालों में अनूप पांथरी (संरक्षक),प्रमेश चंद्र जोशी (अध्यक्ष),ब्रह्मानंद भट्ट (महासचिव),दीपक भंडारी (पूर्व अध्यक्ष),जगजीत सिंह जयाडा (उपाध्यक्ष),देवी प्रसाद खरे (सहसचिव),प्रदीप मैठाणी (पूर्व सहसचिव),सुबोध भट्ट (कोषाध्यक्ष),बलवीर सिंह रौतेला,ओमप्रकाश मैठाणी,राजेश जैन,विकास कठैत,सुरेंद्र सिंह रौथाण,क्षेत्रपाल सिंह भंडारी (पूर्व उपाध्यक्ष),परमानंद मैठाणी,कविता मेवाड़,मंजू भंडारी, ्सलमा सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता शामिल रहे। बार एसोसिएशन श्रीनगर की इस एकजुट अपील को अधिवक्ता समाज में मजबूत समर्थन और भरोसे के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।