सर्वसमावेशी विकास का रोडमैप है स्वतंत्र भारत का 80 वां केंद्रीय बजट–गणेश भट्ट

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया स्वतंत्र भारत का 80 वां केंद्रीय बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया स्वतंत्र भारत का 80 वां केंद्रीय बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और संतुलित दस्तावेज है। इस बजट को पौड़ी जनपद के समस्त भाजपा मंडलों में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से देखा और सुना। इस अवसर पर भाजपा पौड़ी के जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी है,जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब,किसान,महिला,युवा,व्यापारी,दिव्यांगजन की आवश्यकताओं को समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला विकास रोडमैप है। गणेश भट्ट ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिला अस्पतालों की संख्या बढ़ाने,स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने तथा दिव्यांगजनों के लिए नए विशेष केंद्रों की स्थापना जैसे प्रावधान समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास की व्यवस्था से शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अखरोट,बादाम जैसी नगदी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया गया है,जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए क्रेडिट क्रांति योजना को बजट में शामिल किया जाना महिला स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। बजट प्रस्तुतीकरण के अवसर पर श्रीनगर मंडल स्थित आदिती पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बजट के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने बजट को व्यापार और उद्यमिता के लिए अनुकूल बताया। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने बजट को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षण मिलेगा। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बजट को किसानों के हित में बताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला बजट बताया,जबकि युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार,नवाचार और अवसरों के नए द्वार खोलेगा। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,प्रकाश सती,अजब सिंह रावत,संजय गुप्ता,ललिता नेगी,रेनू सुंदरियाल,साहिल गोस्वामी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाला सशक्त कदम है,जो आने वाले वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...