बार काउंसिल चुनाव में अर्जुन सिंह भण्डारी के समर्थन में अधिवक्ता समाज एकजुट

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। विधिक व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के भविष्य को दिशा देने वाले बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। विधिक व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के भविष्य को दिशा देने वाले बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बार एसोसिएशन श्रीनगर ने एक स्वर में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट के पक्ष में खुलकर समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ता समाज के इतिहास में यदि किसी नाम ने निरंतर संघर्ष,निष्ठा,ईमानदारी और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है,तो वह नाम अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट है। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को होने वाला बार काउंसिल चुनाव मात्र एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं,बल्कि यह अधिवक्ता समाज के भविष्य,गरिमा और अधिकारों की रक्षा का निर्णायक अवसर है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में अर्जुन सिंह भंडारी जैसे अनुभवी,कर्मठ और संघर्षशील नेतृत्व का चुना जाना अधिवक्ताओं के हित में अत्यंत आवश्यक है। पदाधिकारियों ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी का विधिक जीवन दशकों के अनुभव से परिपक्व हुआ है। उन्होंने न केवल एक सफल अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई,बल्कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के चेयरमैन रहते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं,अधिकारों और सम्मान के लिए हर मंच पर मजबूती से आवाज उठाई। चाहे युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण और कल्याण की बात हो,वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान की या न्यायालय परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की। बार एसोसिएशन ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने कभी पद को सत्ता का साधन नहीं,बल्कि सेवा का माध्यम माना। उनका ईमानदार,पारदर्शी और संघर्षशील व्यक्तित्व बार काउंसिल को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनका विजयी होना केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं,बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के अधिवक्ता समाज की जीत होगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन श्रीनगर ने प्रदेश के समस्त सम्मानित अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड चुनाव में क्रमांक संख्या–11 पर प्रथम वरीयता (01) का मत देकर अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट को भारी मतों से विजयी बनाएं और बार काउंसिल को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर संरक्षक अनूप पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,पूर्व उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल भंडारी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे सहित सुरेंद्र सिंह रौथाण एडवोकेट, विकास कठैत एडवोकेट,ओम प्रकाश मैठाणी एडवोकेट,नितेश भारती एडवोकेट,राखी रॉय एडवोकेट,गौरव उपाध्याय एडवोकेट,राजेश जैन एडवोकेट,बलबीर सिंह रौतेला,एस.पी.शुक्ला एडवोकेट,रतन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...