सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन-छात्रा वर्ग में अंशिका मेहता बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी व आध्या पुरोहित को मिला श्रेष्ठ दलनायक का सम्मान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई बिड़ला परिसर श्रीनगर द्वारा बालिका वर्ग के लिए आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई बिड़ला परिसर श्रीनगर द्वारा बालिका वर्ग के लिए आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम पंचायत सांकरो में गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह शिविर कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक चेतना,सेवा भाव,नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.आर.एस.नेगी निदेशक चौरास परिसर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुणा चौहान उप प्रधान,ग्राम पंचायत सांकरो उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.ओ.पी.गुसाई अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा की गई। समारोह में डॉ.राकेश नेगी समन्वयक एनएसएस,डॉ.रजनी नौटियाल वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस के समस्त कार्यक्रम अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ.रजनी नौटियाल द्वारा किया गया,जिसमें उन्होंने शिविर के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन डॉ.अनूप सेमवाल कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवी सुचेता पुष्प ने सात दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिविर के दौरान किए गए स्वच्छता अभियान,जागरूकता कार्यक्रमों,सामाजिक सहभागिता एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य,अनुशासन,नेतृत्व एवं समर्पण के आधार पर अंशिका मेहता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा आध्या पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ दलनायक के सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त सुचेता पुष्प,स्नेहा,प्रज्ञा एवं सृष्टि को भी श्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में सम्मानित किया गया,जिससे छात्राओं का उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं में समाज सेवा की भावना,नेतृत्व कौशल एवं सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ समाजहित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ.अनुराही द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.सुयाल,निदेशक प्रो.गोसाईं,प्रो.एस.नेगी,ग्राम पंचायत सांकरो के प्रधानाचार्य एवं सभी उपस्थित अतिथिगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हेमलता भट्ट,डॉ.अनूप सेमवाल,डॉ.अनुराही,डॉ.बालकृष्ण बधानी सहित कार्यालय के कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवियां उपस्थित रहीं। सात दिवसीय यह विशेष शिविर न केवल छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का माध्यम बना,बल्कि ग्रामीण समाज के साथ उनके सार्थक जुड़ाव का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...