भागीरथी कला संगम द्वारा कल्याणेश्वर मंदिर में होली महोत्सव को लेकर हुआ गंभीर मंथन,दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को कल्याणेश्वर मंदिर परिसर में भागीरथी कला सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अत्यंत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को कल्याणेश्वर मंदिर परिसर में भागीरथी कला सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक वातावरण में हुआ। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व हाल ही में संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल के पूज्य पिता एवं संस्था सचिव पदमेंद्र सिंह रावत की पूज्य माता के स्वर्गवास पर संस्था के सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि उपरांत संस्था की नियमित कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई,किंतु आगामी होली महोत्सव को लेकर विशेष रूप से गंभीर चिंतन और मंथन किया गया। सदस्यों ने होली कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा,लोक-परंपरा और सामाजिक समरसता के अनुरूप आयोजित करने पर जोर दिया। यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का होली उत्सव पिछले आयोजनों से अधिक भव्य,अनुशासित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होगा। कार्यक्रम की दिशा-दशा एवं स्वरूप को लेकर चर्चा आगे भी जारी रहेगी तथा इसकी अंतिम रूपरेखा इस माह के अंतिम रविवार तक तय कर ली जाएगी। होली महोत्सव की पूर्ण कार्ययोजना अगली बैठक में अंतिम रूप से अनुमोदित की जाएगी। बैठक में संस्था के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र प्रसाद बडथ्वाल अध्यक्ष,मदन गोडाई निर्देशक,रमेश चंद्र थपलियाल मुख्य संरक्षक,हरेंद्र तोमर कोषाध्यक्ष,रवि पुरी सह सचिव,संजय कोठारी सांस्कृतिक सचिव,भगत सिंह बिष्ट,धर्मेंद्र कुमार,राजेंद्र सिंह रावत,किशोरी लाल नौटियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग,समर्पण और सक्रिय सहभागिता से आगामी होली महोत्सव निश्चित रूप से भव्य,सफल और सांस्कृतिक दृष्टि से यादगार होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...