14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर श्रीनगर में प्री-लोक अदालत बैठक आयोजित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सोमवार को श्रीनगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सोमवार को श्रीनगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कु.अलका की अध्यक्षता में सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर गढ़वाल के विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही माह फरवरी 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कु.अलका ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्रणाली का एक सशक्त माध्यम है,जिसके जरिए आमजन को त्वरित,सरल एवं कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स से अपील की कि वे अधिकाधिक वादों को लोक अदालत में लाकर समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं,ताकि वादकारियों को शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप पांथरी,पैरा लीगल वॉलंटियर्स पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,मानव बिष्ट,प्रीति बिष्ट,प्रकाश नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने लोक अदालत की सफलता के लिए समन्वय और सहयोग से कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता को इसके लाभों से अवगत कराया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक लोग अपने लंबित मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से करा सकें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...