देवभूमि श्रीनगर में श्याम नाम की गूंज से गूंजेगा श्रीक्षेत्र-12 फरवरी को श्रीराम लीला मैदान में चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन फागुन महोत्सव

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक आत्मा और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला श्याम भक्ति का विराट आयोजन एक बार फिर श्रीक्षेत्र श्रीनगर में होने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक आत्मा और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला श्याम भक्ति का विराट आयोजन एक बार फिर श्रीक्षेत्र श्रीनगर में होने जा रहा है। फागुन मास के पावन अवसर पर 12 फरवरी बृहस्पतिवार को नगर के ऐतिहासिक श्रीराम लीला मैदान में दोपहर 3 बजे से प्रभु की इच्छा तक चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन फागुन महोत्सव का भव्य,दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान श्री श्याम बाबा का अलौकिक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा। मनोहारी पुष्प सज्जा,दिव्य वस्त्र,आभूषणों से सुसज्जित बाबा के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठेंगे। छप्पन भोग प्रसाद,राधा की रसोई एवं विशेष फागुनी प्रसाद व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। महोत्सव में देश के ख्यातिप्राप्त श्री श्याम भजन गायक अपनी मधुर वाणी से श्याम प्रेम की अविरल धारा बहाएंगे। मयूर गुप्ता देहरादून,सोनम शर्मा मथुरा तथा सौरभ राज ऋषिकेश जब हारे का सहारा श्याम हमारा और श्याम तेरी बंसी पुकारे जैसे अमर भजनों की प्रस्तुति देंगे,तो संपूर्ण श्रीनगर श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठेगा। जम्बू हनुमान की भव्य झांकी बनेगी विशेष आकर्षण महोत्सव की भव्यता को और अधिक दिव्य बनाने के लिए जम्बू हनुमान की अलौकिक एवं भव्य झांकी भी सजाई जाएगी। हनुमान की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के लिए शक्ति,भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी,जो आयोजन को ऐतिहासिक बना देगी। धार्मिक आयोजन नहीं,सामाजिक एकता का संदेश आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि सांस्कृतिक चेतना,सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का सशक्त मंच है। यहां जाति,वर्ग और आयु की सीमाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं और हर श्रद्धालु श्याम प्रेम के एक सूत्र में बंध जाता है। इस महोत्सव की आत्मा उसी भाव में निहित है करने वाले भी श्याम,कराने वाले भी श्याम,बुलाने वाले भी श्याम। पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ संपूर्ण आयोजन श्री श्याम बाबा को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के निवेदक श्री श्याम मित्र मंडल श्रीनगर ने नगर एवं क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं,श्याम प्रेमियों और धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्याम नाम का संकीर्तन,फागुन का उल्लास,जम्बू हनुमान की झांकी और भक्ति की अखंड धारा,श्रीनगर में यह महोत्सव आध्यात्मिक इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में दर्ज होगा। सम्पर्क सूत्र-9917075690 / 9719002768 /8126262126 जय श्री श्याम

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...