पाबों में बहुउद्देशीय शिविर से जनता को राहत,योजनाओं का लाभ और शिकायतों का हुआ समाधान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाबों की न्याय पंचायत में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाबों की न्याय पंचायत में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से 310 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया,जबकि 610 से अधिक लोगों ने शिविर में सहभागिता की। ब्लॉक प्रमुख पाबों लता रावत ने कहा कि जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित यह बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभागीय सेवाएं,योजनाओं का लाभ और शिकायतों का समाधान मिलने से आमजन को बड़ी सुविधा हुई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाए,जिससे जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर गौरा संकुल संघ पाबों द्वारा 4500 रुपये तथा स्वयं सहायता समूह चुल्ला द्वारा 1320 रुपये की बिक्री की गई। शिविर में राजस्व,समाज कल्याण,स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल विकास,कृषि,उद्यान,पशुपालन सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए,जहां योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी,खण्ड विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह कोहली,मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन सिंह भण्डारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया,जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा,अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबों शिवम मित्तल,खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...