एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में ग्रांट थाॅर्नटन इंडिया का कैंपस प्लेसमेंट

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बढ़ते संवाद की कड़ी में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिष्ठित कंपनी Grant Thornton India द्वारा कैंपस प्लेसमेंट

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बढ़ते संवाद की कड़ी में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिष्ठित कंपनी Grant Thornton India द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमबीए (वित्त) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून स्थित कार्यालय में नियुक्ति का अवसर प्रदान किया जाएगा,जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में करियर निर्माण का मंच मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट अभियान विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं,बल्कि वे व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से अपने कौशल,आत्मविश्वास और पेशेवर दृष्टिकोण को भी सुदृढ़ कर पाते हैं। प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो.राकेश कुमार ढोड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक अपेक्षाओं और कार्यसंस्कृति को समझने का अवसर देते हैं। इससे छात्र अपने करियर की दिशा को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर पाते हैं और प्रतिस्पर्धी वातावरण के लिए स्वयं को तैयार करते हैं। प्रबंधन संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो.महेंद्र बाबू ने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र ही आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस ड्राइव से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर डॉ.ज्योति नेगी,डॉ.सत्यवीर मीणा,डॉ.जुनैद,डॉ.कुलदीप,डॉ.अनुराग गोयल,हिमांशु भंडारी,विजय प्रकाश प्रजापति सहित संकाय सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव न केवल छात्रों के लिए रोजगार का द्वार खोलने वाली पहल है,बल्कि गढ़वाल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग जगत में उसकी साख का भी प्रमाण है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...