संदिग्ध ई-मेल से मचा हड़कंप,पौड़ी में जिला एवं सत्र न्यायालय व कलेक्ट्रेट परिसर की सघन सुरक्षा जांच

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। एहतियातन कदम उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। एहतियातन कदम उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल उच्च सतर्कता बरती गई और महत्वपूर्ण शासकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया गया। सूचना मिलते ही पौड़ी पुलिस सक्रिय हो गई और जिला एवं सत्र न्यायालय,पौड़ी तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय,पौड़ी परिसर में व्यापक सुरक्षा जांच प्रारंभ कर दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता एवं श्वान दल को भी मौके पर बुलाया गया,जिनकी निगरानी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान न्यायालय कक्षों,विभिन्न कार्यालय कक्षों,अभिलेखागार कक्षों की गहन जांच की गई। परिसर के भीतर स्थित पार्किंग स्थलों और खड़े वाहनों की सूक्ष्म तलाशी ली गई,वहीं भवनों के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस बल द्वारा पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर नियंत्रित किया गया ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की आशंका को तत्काल निरस्त किया जा सके। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि,सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया गया है तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। यदि किसी को किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस त्वरित और संगठित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि जनपद में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...