खिर्सू में सियासी हलचल तेज-भाजपा के दो प्रमुख नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ,संगठन को मिली नई ताकत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड की राजनीति में खिर्सू विकासखंड से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। विकासखंड खिर्सू के ग्राम नलई से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे विकास

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।
उत्तराखंड की राजनीति में खिर्सू विकासखंड से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। विकासखंड खिर्सू के ग्राम नलई से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे विकास हंस एवं ग्राम गोदा से भाजपा जिला मंत्री मनोज कुमार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित सादे किन्तु गरिमामय कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले प्रत्येक‌ कार्यकर्ता का स्वागत है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा से जनभावनाओं की सच्ची आवाज रही है। जो भी साथी प्रदेश और क्षेत्र के विकास,लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं,उनका कांग्रेस परिवार में हृदय से स्वागत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता की आवाज को नई मजबूती मिलेगी। हम सब मिलकर उत्तराखंड में सकारात्मक और जनोन्मुखी राजनीति को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई,बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे समय में अनुभवी और जनाधार वाले साथियों का कांग्रेस परिवार में शामिल होना यह दर्शाता है कि लोग वैकल्पिक और जनपक्षधर राजनीति की ओर अग्रसर हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश चमोली,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिर्सू रुकम सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य चैत सिंह रावत,ग्राम प्रधान खोला अभिषेक घिल्डियाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य नौगांव लता देवी,महादेव बहुगुणा,विनोद रावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत कर संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया। नवप्रवेशी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा और सक्रियता से योगदान देंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खिर्सू क्षेत्र में इन दोनों नेताओं की सक्रियता और जनसंपर्क का व्यापक प्रभाव रहा है, जिससे आने वाले समय में स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। कांग्रेस संगठन ने इसे आगामी राजनीतिक परिदृश्य में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा है। यह घटनाक्रम खिर्सू विकासखंड की राजनीति में नई हलचल का संकेत दे रहा है,जहां कांग्रेस ने दो प्रभावशाली चेहरों को अपने पाले में लाकर संगठनात्मक आधार को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...