एसएसपी सर्वेश पंवार ने किया रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं की बारीकी से परखी नब्ज

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पुलिस की कार्यकुशलता,अनुशासन और संसाधनों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दिनांक 27 फरवरी 2026 को रिजर्व

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पुलिस की कार्यकुशलता,अनुशासन और संसाधनों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दिनांक 27 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइन परिसर की प्रत्येक शाखा का सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए बेहतर व्यवस्था,पारदर्शिता और प्रभावी कार्य संचालन के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत शस्त्रागार से की गई,जहां शस्त्रों की स्थिति,रख-रखाव,साफ-सफाई एवं अभिलेखों का मिलान बारीकी से किया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि हथियारों की देखरेख और रिकॉर्ड की शुद्धता सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ है। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण,सुरक्षा सामग्री और अन्य संसाधनों की कार्यक्षमता को भी परखा गया,ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस बल पूर्णतः तैयार रहे। इसके पश्चात बैरकों,भोजनालय,स्टोर,वाहन शाखा,क्वार्टर गार्ड सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जवानों के आवासीय परिसर की स्वच्छता,पेयजल व्यवस्था,विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। भोजनालय में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता,स्वच्छता और मेस प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने संतोषजनक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वाहन शाखा में सरकारी वाहनों की स्थिति,रख-रखाव और लॉग बुक का परीक्षण किया गया। एसएसपी ने निर्देशित किया कि सभी वाहन पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं,नियमित सर्विसिंग सुनिश्चित हो तथा समय पर मरम्मत की कार्यवाही की जाए,ताकि किसी भी ड्यूटी या आपात स्थिति में बाधा न आए। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव,अद्यतन प्रविष्टियों और पारदर्शिता पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की सटीकता और सुव्यवस्थित रिकॉर्ड किसी भी संगठन की कार्यप्रणाली का आधार होते हैं। लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। समग्र रूप से यह वार्षिक निरीक्षण न केवल व्यवस्थाओं की समीक्षा तक सीमित रहा,बल्कि पुलिस बल को अनुशासन,तत्परता और जवाबदेही का सशक्त संदेश भी देता दिखाई दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और जवानों में उत्साह और सजगता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई,जो जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...