पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्र

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से प्रख्यात विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सेतु आयोग उत्तराखंड के सलाहकार हनुमंत रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रावत ने अपने जीवन अनुभवों और संघर्षों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य,निरंतर परिश्रम,सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही भविष्य का जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता है,इसलिए उन्हें अपने ज्ञान,कौशल और व्यक्तित्व का निरंतर विकास करते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों,सामाजिक जिम्मेदारियों और आत्मविश्वास को भी जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में समन्वयक डॉ.गौतम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पीएमश्री योजना के उद्देश्यों और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में ऐसे मार्गदर्शन सत्रों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद देवली ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जिससे विद्यार्थियों को अनुभवी व्यक्तित्वों से सीखने और अपने जीवन को नई दिशा देने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने मुख्य वक्ता हनुमंत रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विचार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव सिंह नेगी,विनोद चौहान,लखपत कण्डारी,सुमन घनशाला तथा बीना रावत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर दिनेश फोन्दणी,डॉ.राम सिंह बिष्ट,डॉ.प्रदीप जुगरान,शैलेंद्र थपलियाल,नवीन कुमार,रामेन्द्र पुण्डीर तथा सोनम भट्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...