एसएसपी प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन-राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सराहा

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सराहा गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी ललित साह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता पूरे बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और समर्पण के बल पर इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है,वह अन्य जवानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और बल का नाम रोशन करते रहेंगे। ज्ञात हो कि 7 मार्च से 12 मार्च 2026 तक जालंधर में पंजाब पुलिस द्वारा आयोजित अखिल भारतीय एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में आरक्षी (सामान्य) परमदीप मोर ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया,वहीं 10 किलोमीटर पैदल चाल (महिला वर्ग) में महिला आरक्षी मेरी मारगेट ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त प्रतिभाशाली खिलाड़ी मेरी मारगेट ने इंडियन वॉकिंग रेस प्रतियोगिता 2026 जो सुखना लेक में आयोजित हुई। रजत पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की और बल का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अधिकारियों एवं साथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर पूरे प्रशिक्षण केंद्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...