विधायक विनोद कंडारी की छवि धूमिल करने की साजिश पर बवाल,भाजपा कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी की छवि को सोशल मीडिया पर जानबूझकर खराब करने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सख्त रुख अपनाया है।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी की छवि को सोशल मीडिया पर जानबूझकर खराब करने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज कीर्तिनगर थाना में भाजपा महिला मोर्चा,युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों और जनसेवा के चलते विधायक कंडारी की लोकप्रियता से घबराए कुछ असामाजिक तत्व सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। यह न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि को धूमिल करने का प्रयास है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को भी आहत करने वाला कृत्य है। भाजपा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की ओछी हरकतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने जनप्रिय विधायक के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। प्रशासन से मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की गंभीरता से जांच की जाए तथा इसमें संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की भ्रामक और नकारात्मक गतिविधियों को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर कीर्तिनगर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित रावत,महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शाह,आशा पैन्यूली,प्रियंका भट्ट,किरण सीलवाल,अनिता सिलवाल,सरिता पुंडीर,सरिता पंवार,रामेश्वरी केंतुरा एवं रंजीत जाखी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,जिन्होंने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...