सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुई क्राॅस कंट्री दौड़

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक/बालिकाओं की

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक/बालिकाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कंडोलिया थीम पार्क से टेका रोड़ तक निर्धारित मार्ग पर संपन्न हुई,जिसमें जनपद भर के करीब 35 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में अराध्य ने प्रथम,आदित्य चौहान ने द्वितीय तथा माधव मण्डल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अदिति प्रथम,नेहा पोखरियाल द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम,कृष द्वितीय और सानू पाल तृतीय रहे,जबकि बालिका वर्ग में साधना बिष्ट ने प्रथम,अमीषा पन्त ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मनीषा रानी,गंगा प्रसाद,भगवती प्रसाद गौड़,सुरेन्द्र सिंह शाह,चंद्रमोहन उनियाल,सुनील सिंह रावत,योगेश कुमार सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...