राष्ट्रीय खेल दिवस पर राणीहाट में बेटियों का क्रिकेट सीजन-8, 27-29 अगस्त तक मुकाबले

देवभूमि गढ़वाल की बेटियां एक बार फिर बल्ला और गेंद थामकर इतिहास रचने को तैयार हैं। कीर्तिनगर के ऐतिहासिक राणीहाट मैदान में 27 से 29 अगस्त 2025 तक माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का

📘 इन्हें भी पढ़ें

देवभूमि गढ़वाल की बेटियां एक बार फिर बल्ला और गेंद थामकर इतिहास रचने को तैयार हैं। कीर्तिनगर के ऐतिहासिक राणीहाट मैदान में 27 से 29 अगस्त 2025 तक माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का सीजन-8 खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के 12 से 15 विद्यालयों की छात्राओं की टीमें भाग लेंगी। खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। दो दशक पहले बोया बीज,अब बना वटवृक्ष-इस प्रतियोगिता की नींव करीब दो दशक पूर्व संस्थापक देवेंद्र गौड़ ने रखी थी। उस समय यह केवल एक छोटा-सा प्रयास था,लेकिन आज यह बालिका क्रिकेट का मजबूत मंच बन चुका है। देवेन्द्र गौड़ बताते हैं कि प्रतियोगिता के चलते अब सुदूरवर्ती गांवों की छात्राएं भी क्रिकेट में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं कुछ बालिकाएं सरकारी खेल प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण ले रही हैं,तो दो बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित भी हो चुकी हैं। यह पहल अब धीरे-धीरे वटवृक्ष का रूप ले रही है और आने वाले समय में हमारी पहाड़ की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर दमदार पहचान बनाएंगी। क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और बेटियों का हौसला बढ़ाएंगी। वहीं जिला क्रीड़ाधिकारी टिहरी दीपक रावत ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता को खेल विभाग पूरा सहयोग और समर्थन देगा। बेटियों की प्रतिभा निखारने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस प्रतियोगिता ने पहाड़ की बेटियों को न केवल खेलों में अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया है,बल्कि समाज की सोच में भी बदलाव लाया है। जहां कभी क्रिकेट को केवल लड़कों का खेल माना जाता था,वहीं आज पहाड़ की बालिकाएं भी मैदान में उतरकर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सबका दिल जीत रही हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं,बल्कि एक संदेश है कि जब बेटियां मैदान में उतरती हैं,तो पहाड़ की बुलंदियां और भी ऊंची हो जाती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ - Dainik Himalya Times

लेटेस्ट न्यूज़

  • Loading latest news...
नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...