राहुल गांधी का भाजपा पर वार: बिहार में चुनाव चोरी की साजिश का आरोप
भुवनेश्वर: कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तरह अब बिहार में चुनाव “चोरी” करने की साजिश की जा रही है। राहुल ने कहा, “चुनाव आयोग भाजपा की शाखा बन चुका है, हम बिहार में लोकतंत्र को लूटने नहीं देंगे।”
राहुल ने ओडिशा सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि राज्य की सत्ता अब 5-6 अरबपतियों के हाथ में है। उन्होंने अदाणी समूह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता की नहीं, पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। राहुल ने ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी अधिकारों और सरकारी भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी संविधान को कमजोर कर दलितों-आदिवासियों को हाशिये पर धकेलने की कोशिश कर रही है।