श्रावण मास की पूर्व संध्या पर तैलेश्वर महादेव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ भक्ति,समरसता और संस्कारों की दिव्य संध्या की होगी अनुभूति सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। धर्म-भक्ति और संस्कृति की त्रिवेणी इस श्रावण मास में गौल्क्षया पर्वत की तलहटी पर बसा रमणीय गांव सरणा की पुण्य भूमि पर एक बार फिर प्रवाहित होने जा रही है। विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत सरणा तैलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कड़क सेवा दल श्रीनगर के संयोजन में 15 जुलाई 2025 मंगलवार को एक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह भक्ति संध्या सायं 4 बजे से 6 बजे तक श्रद्धालुओं को भक्ति-संगीत के माधुर्य में डुबो देगी। इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत हनुमत् भक्ति की स्वर-सरिता जब गूंजेगी,तो मंदिर प्रांगण शिव भक्ति और रामचरितमानस के पावन श्लोकों से आलोकित हो उठेगा। आयोजन समिति ने नवयुवक मंगल दल सरणा एवं महिला मंगल दल सरणा से सादर आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य संगीतमय अनुष्ठान की गरिमा को सामूहिक सहभागिता से और भी समृद्ध करें। कड़क सेवा दल द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा,बल्कि समाज में संस्कार,समरसता और सामूहिक चेतना की पुनर्स्थापना का भी संदेश देगा। श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का विशेष अवसर होता है,ऐसे में तैलेश्वर महादेव की पवित्र छांव में होने वाला यह आयोजन भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक उत्कर्ष और आत्मिक आनंद का अविस्मरणीय क्षण बन सकता है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे समय से पधारकर भक्ति की इस संध्या को अपनी उपस्थिति से गौरवमयी बनाएं और शिव भक्ति की इस अनूठी साधना में सहभागी बनें।
📈
ट्रेंडिंग
ख़बर
ट्रेंडिंग
ख़बर
- Home / उत्तराखंड समाचार
श्रावण स्पेशल: तैलेश्वर महादेव में सुरों संग सुंदरकांड – भक्ति, भाव और समरसता की संध्या
श्रावण स्पेशल: तैलेश्वर महादेव में सुरों संग सुंदरकांड – भक्ति, भाव और समरसता की संध्या
📘 इन्हें भी पढ़ें
- सम्बंधित खबरे
नवीनतम समाचार
Loading...