एनएच पर घटिया पेंटिंग का खेल-ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की उठी मांग

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी। श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे पेंटिंग कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। सड़क की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल अब प्रशासन के दरवाजे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी। श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे पेंटिंग कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। सड़क की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल अब प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच चुके हैं,जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने बुधवार को जिलाधिकारी स्वाती एस.भदौरिया से मुलाकात कर एनएच पर हो रही पेंटिंग में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि सड़क पर किए जा रहे पेंटिंग कार्य में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है,जिससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। चंदोला ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब मौके का निरीक्षण किया गया,तो कार्य में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया। उन्होंने कहा यह पहली बार नहीं है,इससे पहले भी संबंधित ठेकेदार और निर्माणदायी कंपनी को चेतावनी दी जा चुकी है। प्रशासन ने भी स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए,लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी जारी रखी। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत की विस्तृत जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए,तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा भ्रष्टाचार और घटिया कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है,लेकिन फिलहाल यह मुद्दा जनभावनाओं से जुड़कर एक बड़े सवाल के रूप में सामने आ चुका है-क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...