कुशलानाथ की ऐतिहासिक जीत-राज्य साइलेज संघ में निदेशक पद लहराया परचम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता क्षेत्र में श्रीनगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सामाजिक सरोकारों एवं सहकारिता गतिविधियों से लंबे समय से जुड़े कुशलानाथ ने राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता क्षेत्र में श्रीनगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सामाजिक सरोकारों एवं सहकारिता गतिविधियों से लंबे समय से जुड़े कुशलानाथ ने राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राज्य साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड,देहरादून के निदेशक (डायरेक्टर) पद का चुनाव 16 मतों के अंतर से जीत लिया है। उनकी इस उल्लेखनीय जीत से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि कुशलानाथ लंबे समय से सहकारिता,सामाजिक क्षेत्र और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी जीत से प्रदेश स्तर पर किसानों और सहकारी संस्थाओं के हितों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। कुशलानाथ की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय मानी जा रही है। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव,कार्यशैली और जमीनी समझ का लाभ संघ को मिलेगा तथा किसानों और पशुपालकों के हितों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा। चुनाव में 16 मतों के निर्णायक अंतर से मिली जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सहकारिता जगत में उनकी स्वीकार्यता और जनसमर्थन मजबूत है। परिणाम सामने आने के बाद शुभचिंतकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें फोन,संदेश और व्यक्तिगत मुलाकात कर बधाई दी। इस अवसर पर कुशलानाथ ने सभी मतदाताओं,समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सामूहिक विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ के निदेशक के रूप में वह पूरी निष्ठा,पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों,पशुपालकों और सहकारी संस्थाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनकी इस जीत को सहकारिता क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि कुशला नाथ के नेतृत्व और अनुभव से राज्य साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...