गढ़वाल विश्वविद्यालय ने मेजर भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के वरिष्ठ राजनेता,पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धापूर्वक नमन करते

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के वरिष्ठ राजनेता,पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के एसीएल सभागार में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय परिवार ने गहरे शोक और सम्मान के साथ स्वर्गीय खंडूड़ी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों,अधिकारियों,कर्मचारियों,छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वर्गीय खंडूड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने शोक संदेश पढ़ते हुए कहा कि मेजर जनरल (सेनि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खंडूड़ी ने अपने अनुशासित सैन्य जीवन,स्वच्छ राजनीतिक छवि और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली से समाज में एक आदर्श स्थापित किया। उनका व्यक्तित्व ईमानदारी,राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक था,जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कुलपति ने कहा कि स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की और सार्वजनिक जीवन में उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच के साथ कार्य किया,जिसके लिए उन्हें सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रोफेसर हेमवती नंदन पाण्डेय ने हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विश्वविद्यालय परिवार की संवेदनाएं व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में कुलसचिव प्रो.वाई.पी.रैवानी,प्रो.मोहन पंवार,प्रो.एम.एम.सेमवाल,प्रो.एचबीएस चौहान,प्रो.ओ.पी.गुंसाई,प्रो.मंजुला राणा,प्रो.मोनिका गुप्ता,प्रो.एम.सी.सती सहित विभिन्न संकायाध्यक्ष,विभागाध्यक्ष,अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभा का वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धामय रहा,जहां उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी के राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...