जनसेवा और सुशासन की सीख लेने पौड़ी पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारी-डीएम व सीडीओ से हुआ सार्थक संवाद

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रघुनंदन सिंह तोलिया प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पांच प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने सोमवार को विकास भवन पौड़ी पहुंचकर जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रघुनंदन सिंह तोलिया प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पांच प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने सोमवार को विकास भवन पौड़ी पहुंचकर जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों के बीच प्रशासनिक कार्यप्रणाली,जनसेवा,सुशासन तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक संवाद हुआ। भेंट के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम,प्रशिक्षण के अनुभव तथा भविष्य में निभाई जाने वाली प्रशासनिक जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा का मूल उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में जनभावनाओं को समझते हुए पारदर्शिता,उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सीख दी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में अधिकारियों के लिए नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों,सामाजिक आवश्यकताओं और जनसमस्याओं की समझ भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने प्रशिक्षण काल का अधिकतम सदुपयोग करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन,विभागीय समन्वय,ग्रामीण विकास तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में योजनाओं के निर्माण के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने पौड़ी जनपद में संचालित विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से प्रशासनिक दायित्वों,निर्णय प्रक्रिया,जनसुनवाई,विकास योजनाओं की निगरानी तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन हासिल किया। अधिकारियों ने जनपद की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को समझने में भी रुचि दिखाई। प्रशिक्षु अधिकारियों के दल में अंजली चंद,प्रभाकर सिंह परमार,आस्था अग्रवाल,प्रद्युम्न चौहान तथा अजय डबास शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नजदीक से समझने तथा वरिष्ठ अधिकारियों से अनुभव प्राप्त करने को महत्वपूर्ण बताया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशासनिक सेवा में आने वाले नए अधिकारियों के लिए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने,पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने और संवेदनशील प्रशासन की अवधारणा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। संवादपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात को प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए व्यावहारिक प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...